राजीव नामदेव –
नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए लंबे समय से तैयारी कर रहे संजीव कुमार नीटू ने अब बसपा के टिकट पर मैदान में ताल ठोक दी है। सोमवार को बसपा प्रत्याशी के तौर पर उन्होंने अपना नामांकन जमा किया।
संजीव कुमार नीटू पूर्व में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके हैं। इस बार भी वह तैयारी कर रहे थे, तथा कांग्रेस के टिकट के प्रबल दावेदारों में उनका नाम शुमार था। लेकिन अंतिम समय पर पार्टी ने उनके बजाय जगदेव सिंह पर दांव खेला। वहीं, भाजपा में टिकट पाने की दौड़ में शामिल शिवम कश्यप और मोहित वर्मा टिकट नहीं मिलने पर बसपा में शामिल हो गए थे। बसपा से शिवम कश्यप को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चाएं थीं। इस बीच संजीव कुमार नीटू ने समर्थकों के साथ बसपा का दामन थाम लिया। जिसके बाद बसपा ने उन्हें लक्सर सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित किया। सोमवार को ही नीटू ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान लक्सर विधायक शहजाद ने कहा कि बसपा सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। पार्टी हर वर्ग का सम्मान करना जानती है। संजीव कुमार नीटू ने कहा कि नगर की जनता का समर्थन उनके साथ है। जनता और समर्थकों की इच्छा के अनुसार ही उन्होंने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। जनता ने उन्हें चुना तो नई सोच के साथ नगर में विकास की नई कहानी लिखी जाएगी। जनहित से जुड़े मुद्दों और जनता की समस्याओं को हल कराने के लिए वह कार्य करेंगे।
कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने पार्टी छोड़ी
कांग्रेस में टिकट की घोषणा के बाद बगावत थमी नहीं है। पूर्व नगर अध्यक्ष वेदप्रकाश वर्मा संजय अपने समर्थकों के साथ पार्टी छोड़ने का ऐलान कर चुके हैं। अब संजीव कुमार नीटू के करीबी माने जाने वाले कांग्रेस नगर अध्यक्ष देवेश राणा ने भी समर्थकों के साथ पार्टी को अलविदा कह दिया है। देवेश राणा ने कहा कि उपेक्षा से आहत होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है। समर्थकों सहित वह अब बसपा प्रत्याशी को जिताने के लिए कार्य करेंगे।