Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: jan paksh
राजीव नामदेव – आपत्तियों के निस्तारण के बाद शासन ने निकायों में आरक्षण की फाइनल सूची जारी कर दी है। इसमें कुछ सीटों के आरक्षण में बदलाव किया गया है। लक्सर नगर पालिका अध्यक्ष का पद अब अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई है। पहले यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई थी। देखिए सूची
राजीव नामदेव – उत्तराखंड में मौसम का मिज़ाज बदल गया है। अभी तक गुनगुनी सर्दी का आनंद उठा रहे लोगों को अब ठिठुरन भरी सर्दी का सामना करना पड़ेगा। सोमवार को प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इस बीच चकराता में सीजन का दूसरा हिमपात हुआ जबकि चमोली में झरना जम गया। फ़ोटो – चमोली में जमा झरना क्रिसमस और नए साल पर सर्दी बढ़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई थी। सर्दी बढ़ने के…
अभिनेत्री सनी लियोन छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत सरकार से प्रतिमाह एक हज़ार रुपए का अनुदान प्राप्त कर रहीं थीं। चौंकिए नहीं छत्तीसगढ़ में यह मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से महिलाओं के कल्याण हेतू संचालित महतारी वंदन योजना के तहत अभिनेत्री सनी लियोन के नाम से आवदेन किया गया था। आवेदन में सनी लियोन के पति का नाम जॉनी सिंस दर्शाया गया। दिलचस्प यह कि आवदेन स्वीकृत करते हुए हर महीने खाते में एक हज़ार की धनराशि भी…
राजीव नामदेव – स्टोन क्रशर पर मुंशी का कार्य करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों में युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लक्सर कोतवाली के पण्डितपुरी गांव निवासी युवक जॉनी (22 वर्ष ) सुल्तानपुर क्षेत्र स्थित एक स्टोन क्रशर पर मुंशी का काम करता था। वह यहीं क्रशर पर ही रहता था। बीती रात जॉनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां जॉनी का शव फंदे पर…
राजीव नामदेव – उत्तराखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज तिवारी ने कहा कि संविधान में प्रदत्त प्रत्येक व्यक्ति के न्याय पाने के अधिकार को सुनिश्चित किए जाने के लिए हम सभी को कार्य करना है। व्यक्ति को सुलभ न्याय मिल सके यह बार और बेंच दोनों की जिम्मेदारी है। रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सुल्तानपुर के जनता इंटर कालेज में बहुउद्देश्यीय विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत करते हुए उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने कहा कि संविधान में सभी…
राजीव नामदेव – राजनीति में कब, कहां क्या बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। हरिद्वार जनपद में कुछ ऐसा ही नज़ारा है। यहां निकाय चुनाव में अध्यक्ष की सीटों पर आरक्षण ने कइयों का खेल बिगाड़ दिया है। कल तक ठहाके लगाते हुए जीत का दावा करते नज़र आए कई दावेदार अब दौड़ से ही बाहर होने के बाद उदास हैं। आरक्षण के चलते कल तक पार्टी में टिकट पक्का करने के लिए भागदौड़ में जुटे कई दावेदार अचानक रेस से बाहर होकर घर बैठ गए हैं। इसके साथ ही नेताओं के पीछे उनकी दौड़ भी…
राजीव नामदेव – आइटी प्रोफेशनल अतुल सुभाष की आत्महत्या को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच गाजियाबाद निवासी एक युवक ने ट्रेन के आगे आकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। युवक के मोबाइल से एक वीडियो और जेब से पत्र मिला है जिसमें उत्तराखंड निवासी एक युवती सहित चार लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, गाजियाबाद निवासी मृतक के भाई दीपक चौधरी की ओर से पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। बताया गया कि उनका भाई करण 15 दिसंबर की रात को घर से निकला था।…
राजीव नामदेव – तुम मेरी न हो सकी तो मैं तुम्हें किसी और का भी न होने दूंगा….कुछ इसी अंदाज में प्रेमिका की बेवफाई से आहत युवक ने युवती को गोली मार दी। सिरफिरा आशिक़ युवती के दूसरे प्रेमी को भी गोली मारने के इरादे से पहुंचा लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने आरोपित को गिरफ़्तार कर लिया। मामला हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र का है जहां मंगलवार की रात को एक सिरफ़िरे युवक ने एक युवती को गोली मार दी। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस बीच आरोपित युवक…
समूचा विश्व कैंसर जैसी घातक और जानलेवा बीमारियों से परेशान है। विश्वभर में वैज्ञानिक कैंसर की रोकथाम और इसके उपचार पर रिसर्च करने में जुटे हैं। इन सबके बीच रूस से एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। रशिया ने कैंसररोधी वैक्सीन तैयार कर लेने का दावा किया है। रशियन सरकार नए साल से नागरिकों को कैंसररोधी वैक्सीन के निश्शुल्क टीके लगाने की बात कह रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, रशियन सरकार की ओर से सोमवार को इस बाबत जानकारी देते हुए दावा किया गया कि उसने एक वैक्सीन विकसित की है जो कैंसर पर…
उत्तराखंड में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) की टीम ने छापेमारी की। ईडी की टीम ने देहरादून के चमन विहार में कांग्रेस नेता और रियल एस्टेट कारोबारी राजीव जैन के घर छापेमारी की। बताया गया कि सुबह चार बजे ही 18 गाड़ियों में ईडी और सीआइएसएफ की टीम देहरादून पहुंची और ईडी की टीम ने कार्रवाई शुरू करते हुए छापेमारी की। बताया गया कि टीम ने कारोबारी के आवास से कुछ भूमि के दस्तावेजों के अलावा नकदी बरामद की है। कार्रवाई अभी जारी है। राजीव जैन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी रहे हैं।
