Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: jan paksh
निकाय चुनाव में टिकट कटने के बाद बागी होकर चुनाव मैदान में उतरने वाले कार्यकर्ताओं पर भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। पहली कार्रवाई में हरिद्वार, शिवालिक नगर और लक्सर में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के ख़िलाफ़ चुनाव मैदान में उतरे 22 कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने छह वर्ष के लिए पार्टी सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। देखिए सूची, किन पर हुई कार्रवाई ….
लक्सर के शिवपुरी वार्ड से भाजपा प्रत्याशी ऋषभ नामदेव ने घर – घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया। उन्हांने मतदाताओं से अवसर मिलने पर वार्ड का विकास कराने का वादा किया। नगर के शिवपुरी वार्ड से भाजपा प्रत्याशी ऋषभ नामदेव चुनाव मैदान में हैं। ऋषभ ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ घर – घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया। ऋषभ नामदेव ने कहा कि वार्ड का चहुंमुखी विकास कराना उनकी प्राथमिकता है। यदि वार्ड की जनता ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद दिया तो वह वार्ड का चहुंमुखी विकास कराएंगे। इस दौरान मतदाताओं ने उन्हें समर्थन…
आपसी विवाद में युवक को गोली मार देने के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, गोली लगने से घायल हुए युवक का एम्स में उपचार चल रहा है। उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।हरिद्वार जनपद के लक्सर कोतवाली के अकौढ़ा खुर्द गांव निवासी अर्जुन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि शनिवार को उसका भाई अनुज बाइक से कोई सामान लेने के लिए मुंडाखेड़ा कलां गांव की ओर जा रहा था। इस दौरान रास्तें में आरोपी विशाल और कार्तिक ने साथियों संग मिलकर उसे रोक लिया और…
सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश कर रही है।शुक्रवार की दोपहर के समय लक्सर के खड़ंजा कुतुबपुर गांव निवासी युवक सुमित बाइक से लक्सर से गांव की ओर जा रहा था। लक्सर – बालवाली मार्ग पर एक ट्रक की चपेट में आकर सुमित की दर्दनाक मौत हो गई थी। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। मामले में मृतक…
खनन सामग्री से भरे वाहन का पीछा करते हुए शिवपुरी गांव में पहुंची एंटी माइनिंग टीम को लोगों ने घेर लिया। टीम में शामिल कर्मचारियों के साथ गाली गलौज और हाथापाई की गई और उनके वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए। कर्मचारियों ने किसी प्रकार वहां से भागकर अपनी जान बचाई। एंटी माइनिंग टीम के प्रभारी ने लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।अवैध खनन पर लगाम कसने और रायॅल्टी वसूलने के लिए शासन से निजी एजेंसी को कार्य मिला हुआ है। एजेंसी की ओर से मुख्य मार्गों पर चेकिंग प्वाइंट बनाने के साथ ही अवैध खनन के वाहनों को…
आपसी विवाद में एक युवक को दिनदहाडे़ गोली मार दी गई। गोली युवक के कूल्हे में लगी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी फायरिंग करते हुए वहां से चले गए। घायल अवस्था में युवक को स्थानीय अस्पताल लाया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। युवक के परिजन ने दो युवकों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है।पुलिस के मुताबिक, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अकौढ़ा खुर्द गांव निवासी अर्जुन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका भाई अनुज शनिवार की सुबह के समय किसी कार्य से बाइक…
लक्सर – बालावाली मार्ग पर ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के परिवार की एक महिला की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई थी। वह अंत्येष्टि का सामान लेने बाइक से लक्सर आया था। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जाम लगाने का भी प्रयास किया गया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस आरोपी ट्रक चालक की पहचान कर…
राजीव नामदेव – विधायक मोहम्मद शहजाद ने कहा कि भाजपा सरकार दलित और ग़रीब विरोधी सरकार है। मुख्यमंत्री ने आपदा के समय लक्सर क्षेत्र की जनता से जो वादे और घोषणाएं की वह झूठी साबित हुई। क्षेत्र की जनता निकाय चुनाव में इसका जवाब लेगी। गुरुवार को विधायक मोहम्मद शहजाद ने लक्सर में नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए बसपा प्रत्याशी संजीव कुमार नीटू के कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि, बीते वर्ष आई बाढ़ के दौरान लक्सर पहुंचे मुख्यमंत्री ने लक्सर को आपदा प्रभावित घोषित करने की घोषणा की…
राजीव नामदेव – उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। जनता में सरकार के प्रति भारी नाराजगी है। निकाय चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखायेगी। उन्होंने निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत का दावा किया।पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बुधवार को लक्सर में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व नपं अध्यक्ष जगदेव सिंह के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जनता महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है। नगरों में सड़कें, जलनिकासी व दूसरी मूलभूत सुविधाओं की कमी जैसे बड़े मुद्दें हैं। कांग्रेस इन…
राजीव नामदेव – हरिद्वार जनपद की सुल्तानपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के मजबूत प्रत्याशी माने जा रहे वरीस अहमद का नामांकन निरस्त हो गया है। दो से अधिक बच्चे होने के कारण उनका नामांकन निरस्त हुआ है। जिसके बाद अब यहां दस प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें आठ प्रत्याशी निर्दलीय हैं। जबकि सत्ताधारी भाजपा से यहां कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं है। सुल्तानपुर नगर पंचायत में पहली बार निकाय चुनाव हो रहे हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित नगर पंचायत अध्यक्ष सीट पर कांग्रेस से सबिया और बसपा से सुल्तान अहमद चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा 13…
