महाशिवरात्रि पर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लक्सर क्षेत्र में शिवालयों पर हजारों की संख्या में शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
बुधवार को महाशिवरात्रि पर नगर के सीमली स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर अलसुबह चार बजे से जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगना शुरु हो गया था। सैंकड़ों की संख्या में शिवभक्ताओं ने प्राचीन शिवमंदिर में जलाभिषेक किया। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। मंदिर के पुजारी अरविंद शर्मा ने बताया कि प्राचीन शिव मंदिर की क्षेत्र में बहुत मान्यता है। हर साल यहां महाशिवरात्रि पर मेले का आयोजन किया जाता है। इस दौरान नगर व देहात क्षेत्र से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने मेले में खरीदारी की। नगर के शिवपुरी स्थित शिव मंदिर में भी सुबह से शिवभक्तों के पहुंचने को सिलसिला शुरु हो गया था। इसके अलावा क्षेत्र के पथरेश्वर महादेव मंदिर, पंचलेश्वर महादेव मंदिर, लोको कालोनी स्थित शिव मंदिर, सहित नगर व देहात क्षेत्र के शिवालयों में शिव भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
0
Previous Articleखानपुर विधायक और समर्थकों पर केस दर्ज