Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: jan paksh
लक्सर नगर पालिका के वार्ड संख्या तीन शिवपुरी से भाजपा ने युवा ऋषभ नामदेव को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष ऋषभ नामदेव आरएसएस से भी जुड़े हैं। सरल और सौम्य स्वभाव के ऋषभ को पार्टी पदाधिकारियों के साथ अच्छे संबंध और संगठन में सक्रियता का लाभ मिला। वह शुरूआत से ही टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, और संगठन का भरोसा जीतने में सफल रहे। ऋषभ ने बताया कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है वह इस भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उनका प्रयास जनता का समर्थन और स्नेह प्राप्त करने…
राजीव नामदेव – लक्सर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जगदेव सिंह को एक बार फिर मैदान में उतारा है। जगदेव सिंह लगातार दो बार नगर पंचायत अध्यक्ष रहे हैं। पार्टी के प्रति उनकी वफादारी और जातीय समीकरणों ने उनके लिए टिकट की राह आसान की।जगदेव सिंह वर्ष 2003 में कांग्रेस के टिकट पर पहली बार नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीते थे। इसके बाद 2008 में वह निर्दलीय चुनाव जीतकर लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बने। इस बार भी टिकट के लिए उनका नाम प्रबल दावेदारों में शुमार था। उनके अलावा संजीव कुमार नीटू…
राजीव नामदेव – शानिवार की देर शाम जारी कांग्रेस के निकाय चुनाव के प्रत्याशियों की सूची पर सवालिया निशान लगे हैं। पार्टी नेताओं की ओर से सूची की सत्यता की पुष्टि नहीं की गई है। शनिवार की देर शाम को कांग्रेस प्रत्याशियों की एक सूची सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी के हस्ताक्षर और मुहर के साथ जारी इस सूची में लक्सर, सुल्तानपुर, झबरेड़ा सहित छह निकायों में प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। जिसके बाद मीडिया में भी सूची के आधार पर समाचार प्रसारित किए गए। वहीं, सूची में शामिल दावेदार और उनके समर्थकों…
राजीव नामदेव – निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की है। इसमें नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशियों के नाम का एलान किया गया है। बताया जा रहा है कि अन्य प्रत्याशियों के नामों का भी जल्द एलान हो सकता है। देखिए सूची
राजीव नामदेव – निकाय चुनाव में प्रत्याशियों की घोषणा होने के साथ ही बगावत का दौर भी शुरू हो गया है। लक्सर नगर पालिका अध्यक्ष के टिकट के लिए दावेदारी जता रहे भाजपा ओबीसी मोर्चा के मीडिया प्रभारी शिवम कश्यप शनिवार को पार्टी को अलविदा कहकर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए।शिवम कश्यप को हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का करीबी माना जाता है। वह लक्सर में नगर पालिका अध्यक्ष पद के टिकट के दावेदारों में शुमार थे। पिछले काफी समय से वह चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। एक दिन पहले भाजपा ने टिकट की घोषणा करते…
राजीव नामदेव – हरिद्वार जनपद के लक्सर में भारतीय जनता पार्टी ने देवेंद्र चौधरी को नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाया है। देवेंद्र चौधरी भाजपा के मंडल महामंत्री हैं। उनके पिता चौधरी अजब सिंह गन्ना समिति में अध्यक्ष रहें हैं। उनकी राजनीतिक पृश्ठभूमि, सक्रियता और संगठन में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ उनके संबंधों का लाभ उन्हें टिकट के रूप में मिला।लक्सर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री महेंद्र धीमान, मोर्चा के मीडिया प्रभारी शिवम कश्यप, मंडल महामंत्री मोहित वर्मा, बिशनपाल कश्यप व एक दो अन्य नाम टिकट के…
उत्तराखंड निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हो गई है। इस सूची में तीन नगर निगम के अलावा नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि शीघ्र ही दूसरेनिकायों के प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। देखिए सूची नगर निगम के लिए कांग्रेस प्रत्याशी 1. श्रीनगर : मीना रावत 2. काशीपुर : श्री संदीप सहगल 3. हल्द्वानी : श्री ललित जोशी नगर पालिकाओं के लिए कांग्रेस प्रत्याशी 1. बागेश्वर : श्री कवि जोशी 2 . खटीमा : श्रीउमेश राठौर 3. बाजपुर : श्री गुरजीत सिंह गित्ते 4:- सितारंगंजः…
राजीव नामदेव – उत्तराखंड निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।
नगर पालिका लक्सर में वार्ड संख्या छह आदर्श कालोनी से फिरोज़ सिद्दीकी ने कांग्रेस के टिकट पर दावेदारी जताई है। फिरोज़ कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव हैं। पिछले काफ़ी समय से वह चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। फिरोज़ अहमद ने बताया कि वह कई साल से कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं। वार्डवासियों का समर्थन उन्हें मिलता रहा है। उन्होंने पार्टी से चुनाव मैदान में उतरने के किए अवसर मांगा है। संगठन से आदेश मिला और जनता ने उन्हें समर्थन दिया तो वह वार्ड के विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्हें पूरा विश्वास है कि पार्टी उन्हें…
राजीव नामदेव – निकाय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे दावेदारों को ज़मानत राशि ई चालान के माध्यम से जमा करानी है। इसके अलावा प्रत्याशियों को चुनावी व्यय के लिए बैंक खाता भी खुलवाना होगा। शासन ने इसके लिए निर्देश जारी किए हैं। उत्तराखंड में निकाय चुनाव में 27 दिसंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 27 से 30 दिसंबर तक नामांकन होंगे। वहीं माह के अंतिम शनिवार और इसके बाद रविवार को बैंकों में अवकाश होने से प्रत्याशियों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। इसके मद्देनजर शासन ने अब शनिवार और रविवार…
