Author: jan paksh

राजीव नामदेव – हरिद्वार जनपद के खानपुर ब्लॉक में ग्रामीणों को नये साल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। खानपुर में उप जिला चिकित्सालय के निर्माण को शासन से स्वीकृति मिलने के बाद शीघ्र उप जिला चिकित्सालय का निर्माण आरंभ होने की उम्मीद है।हरिद्वार जनपद की लक्सर तहसील के खानपुर ब्लॉक में 23 ग्राम सभाएं आतीं हैं। यहां की पचास हजार से अधिक आबादी के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बना है। लेकिन चिकित्सकों, चिकित्सा सुविधाओं की कमी के चलते अभी भी यहां ग्रामीणों को उपचार व दूसरी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लक्सर, रूड़की और हरिद्वार जाना पड़ता है। लेकिन अब नये…

Read More

राजीव नामदेव – हादसे में एक महिला और मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपर्द कर दिया। लक्सर के अकौढा खुर्द गांव निवासी राहुल मंगलवार को अपनी पत्नी बरखा और छह वर्षीय बेटी के साथ बाइक से जा रहा था। जब वह लक्सर में कोतवाली मोड़ के निकट पहुंचा तो यहां ओवरटेकिंग के दौरान उसकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में महिला और मासूम बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। हादसे की सूचना पर…

Read More

लक्सर नगर पालिका चुनाव में वार्ड संख्या 11 से रचना चौधरी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। रचना पत्रकार विनित चौधरी की पत्नी हैं। सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन था। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप चौधरी की पुत्रवधू रचना चौधरी ने समर्थकों के संग तहसील पहुंचकर अपना नामांकन किया। इस दौरान उन्होने कहा कि वार्ड में अभी भी लोगों को कई मूलभूत सुविधा नही मिल रही हैं, जैसे की विकसित हो रही कॉलोनी में अभी तक पेयजल की पाइपलाइन, बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा भी अनेक जरूरतमंद लोगों की…

Read More

राजीव नामदेव – टिकट वितरण को लेकर नाराज़गी के चलते कांग्रेस को अलविदा कहने के बाद वेदप्रकाश वर्मा संजय ने निर्दलीय चुनाव मैदान में ताल ठोक दी है। वेदप्रकाश वर्मा ने सोमवार को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन जमा किया। उन्होंने कहा कि समर्थकों से राय मशवरा करने के बाद उन्होंने साथियों सहित पार्टी छोड़ने का सामूहिक फ़ैसला किया है। अब वह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। नगर की जनता के बीच जाकर वह समर्थन मांगेंगे। जनता के सहयोग से चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने चुनाव जीतने पर लक्सर का चहुंमुखी विकास कराने का दावा किया। इस दौरान कमला…

Read More

राजीव नामदेव – नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए लंबे समय से तैयारी कर रहे संजीव कुमार नीटू ने अब बसपा के टिकट पर मैदान में ताल ठोक दी है। सोमवार को बसपा प्रत्याशी के तौर पर उन्होंने अपना नामांकन जमा किया। संजीव कुमार नीटू पूर्व में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके हैं। इस बार भी वह तैयारी कर रहे थे, तथा कांग्रेस के टिकट के प्रबल दावेदारों में उनका नाम शुमार था। लेकिन अंतिम समय पर पार्टी ने उनके बजाय जगदेव सिंह पर दांव खेला। वहीं, भाजपा में टिकट पाने की दौड़ में शामिल शिवम कश्यप और मोहित…

Read More

लक्सर नगर पालिका के वार्ड संख्या तीन शिवपुरी से भाजपा प्रत्याशी ऋषभ नामदेव ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता और चुनाव प्रभारी ओप्रकाश जमदग्नि, डा. अजय गुप्ता, जितेंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, महेंद्र धीमान सहित पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों मौजूदगी में नामांकन दाखिल करने के बाद भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष ऋषभ नामदेव ने कहा कि संगठन ने उन पर भरोसा जताया है। अब वह वार्ड की जनता का भरोसा जीतने के लिए मेहनत करेंगे। कहा कि उन्हें विश्वास है कि जनता का आशीर्वाद उन्हें मिलेगा जीतने के बाद वार्ड की समस्याओं का निस्तारण और विकास…

Read More

राजीव नामदेव – लक्सर नगर पालिका के वार्ड संख्या ग्यारह केशवनगर पूर्वी से भाजपा प्रत्याशी नीलम खटाना ने सोमवार को अपना नामांकन जारी किया। इस वार्ड से विकास खटाना निवर्तमान सभासद हैं। इस बार वार्ड सभासद का पद महिला के लिए आरक्षित होने पर उनकी भाभी नीलम खटाना को पार्टी ने टिकट दिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और चुनाव प्रभारी ओप्रकाश जमदग्नि, डा. अजय गुप्ता, जितेंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, महेंद्र धीमान सहित पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों की मौजूदगी में उन्होंने अपना नामांकन जमा किया। नामांकन के बाद नीलम खटाना ने कहा कि वार्ड के विकास के लिए…

Read More

राजीव नामदेव – लक्सर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जगदेव सिंह उर्फ जग्गी ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। पार्टी जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सैनी एडवोकेट, वरिष्ठ नेता बालेश्वर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह सहित अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी जगदेव सिंह ने कहा कि पार्टी आलाकमान ने उन पर एक बार फिर विश्वास जताते हुए उन्हें टिकट दिया है। इसके लिए वह सभी का आभार जताते हैं। जगदेव सिंह ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से वह लगातार दस वर्ष तक लक्सर नगर पंचायत…

Read More

राजीव नामदेव -लक्सर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी देवेंद्र चौधरी ने सोमवार को नामांकन जमा कराया। भाजपा के वरिष्ठ नेता और चुनाव प्रभारी ओप्रकाश जमदग्नि, डा. अजय गुप्ता, जितेंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, महेंद्र धीमान सहित पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों के साथ देवेंद्र चौधरी ने अपना नामांकन किया। इस दौरान ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि प्रदेश के नगर निकायों में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है। निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे। देवेंद्र चौधरी ने कहा कि नगर के विकास के लिए वह कार्य करेंगे। पांच साल में…

Read More

राजीव नामदेव – लक्सर नगर पालिका में वार्ड सभासदों के लिए भाजपा ने इस बार बदलाव किया है। तीन निवर्तमान सभासदों को इस बार टिकट नहीं मिला है। पार्टी प्रत्याशियों की सूची में युवाओं को तरजीह मिली है।लक्सर नगर पालिका के वार्ड संख्या एक आंबेडकर नगर में भाजपा ने अरविंद कल्याणी को टिकट दिया है। वार्ड संख्या दो सीमली में पूनम वाल्मीकि को टिकट दिया गया है। वार्ड संख्या तीन शिवपुरी में युवा ऋषभ नामदेव को प्रत्याशी बनाया गया है। वार्ड चार शिवपुरी में नीरू गोयल, वार्ड पांच लक्सरी में राहुल धीमान, वार्ड छह आदर्श कालोनी में हर्षपाल बंटू, वार्ड…

Read More